Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में भाजपा ने 62 संगठनात्मक जिला प्रभारी किए घोषित, 6 महिला नेत्रियों को भी सौंपा प्रभार

 

बता दें कि सुबह अजय जामवाल ने बैठक में जिला प्रभारी अब तक घोषित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी जिसके बाद भाजपा ने देर शाम जिला प्रभारियों की घोषणा क …और पढ़ें

HighLights

  1. 62 जिलों के प्रभारियों में छह महिला नेत्रियों को भी जिलों का प्रभार सौंपा है।
  2. पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायकों को भी प्रभार दिया गया है।
  3. जिला अध्यक्षों की घोषणा केएक वर्ष बाद जिला प्रभारियों की घोषणा की गई।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी। संगठनात्मक 62 जिलों के प्रभारियों में छह महिला नेत्रियों को भी जिलों का प्रभार सौंपा है।

इनमें अर्चना सिंह, नंदिता पाठक, मनीषा सिंह, राजो मालवीय, संगीता सोनी और बबीता परमार को जिले का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायकों को भी जिलों का प्रभार दिया गया है।

जिला अध्यक्षों की घोषणा के ठीक एक वर्ष बाद जिला प्रभारियों की एकमुश्त घोषणा की गई है।

बता दें कि सुबह अजय जामवाल ने बैठक में जिला प्रभारी अब तक घोषित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी जिसके बाद भाजपा ने देर शाम जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply