भोपाल के बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में नाम बदलकर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आवेश का परिवार हापुड़ में कट्टरपंथ के लिए कुख्यात है। इस सभी का …और पढ़ें

आरोपी का परिवार कट्टरपंथी विचारधारा के लिए कुख्यात
HighLights
- आरोपी का पिता एक मदरसे में है मौलवी
- युवक के चाचा की 2016 में हो चुकी है हत्या
- परिवार झगड़ालू प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है
हापुड़/भोपाल: कटाराहिल्स में लव जेहाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया आवेश खान हापुड़ के वैठ का रहने वाला है। उसका पिता कल्लू चौधरी गांव में एक मदरसे में दीनी तालीम देता है। यह परिवार कट्टरपंथी विचारधारा और झगड़ालू प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। इसके चलते ही 2016 में उसके चाचा चमन चौधरी की हत्या कर दी गई थी।
तीन भाई बहनों में बड़ा आवेश खान चार साल पहले भोपाल चला गया था। उसका छोटा भाई 12 साल का है। गांव में ज्यादातर लोगों का मानना है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार के लोगों ने गांव के अन्य युवकों के साथ उसको भोपाल भेज दिया था।
स्थानीय पुलिस भी भोपाल का मामला सामने आने के बाद जांच में जुटी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वह क्षेत्र में किन युवाओं-संगठनों के ज्यादा संपर्क में था। भोपाल पुलिस को उसके मोबाइल से लड़कियों के 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। वह भोपाल की एक फैक्ट्री में चार साल से टाइल्स काटने का कार्य करता था।
युवक को गांव वालों ने भोपाल भेजा
कक्षा 12 पास आवेश खान वहां भी हिंदू लड़कियों को लेकर क्षेत्र में चर्चित रहा था। इसके चलते परिवार के लोगों ने पांच साल पहले उसको भोपाल गांव के अन्य युवकों के पास भेज दिया था। इनका परिवार झगड़ालू प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है।




