Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

हफ्ते भर में साफ होगा भोपाल के इस फ्लाईओवर का रास्ता

 

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह एसडीएम भुवन गुप्ता के नेतृत्व में करीब 160 अवैध दुकानों को जमींदोज करने के बाद अब अंतिम चरण का काम बाकी है। प्रशासन ने मानवीय …और पढ़ें

 

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: हफ्ते भर में साफ होगा भोपाल के इस फ्लाईओवर का रास्ता

आनंद नगर फ्लाईओवर का सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. 160 दुकानों के बाद अब मंदिर और सरकारी दफ्तरों को हटाने की बारी
  2. मंदिर से मूर्तियों और दफ्तरों से सामान हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी
  3. जमीन क्लियर होते ही फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के काम में आएगी भारी तेजी

भोपाल। आनंद नगर तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह एसडीएम भुवन गुप्ता के नेतृत्व में करीब 160 अवैध दुकानों को जमींदोज करने के बाद अब अंतिम चरण का काम बाकी है। प्रशासन ने मानवीय और धार्मिक संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर, पुलिस चौकी, वार्ड कार्यालय और सुलभ शौचालय को तोड़ने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी थी।

मूर्तियों और कार्यालयों को किया जा रहा है स्थानांतरित

वर्तमान में इन स्थानों से सामान और व्यवस्थाओं को शिफ्ट करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर से भगवान की मूर्तियों को ससम्मान दूसरे स्थान पर विराजित किया जा रहा है, वहीं पुलिस और नगर निगम अपने कार्यालय खाली कर रहे हैं। एसडीएम गुप्ता ने स्पष्ट किया कि शिफ्टिंग की प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, इन संरचनाओं को भी ढहा दिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply