Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘सदन में नहीं बोलने देंगे’ MP विधानसभा में टकराव के आसार, कांग्रेस ने तीन मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

 

जहरीले कफ सीरप से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा के साथ इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से मौतों के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य और नगरीय विकास एवं आवास मं …और पढ़ें

 

'सदन में नहीं बोलने देंगे' MP विधानसभा में टकराव के आसार, कांग्रेस ने तीन मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

 भोपाल। विधानसभा में कांग्रेस उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह को न तो बोलने देगी और न ही कोई बात सुनेगी।

जहरीले कफ सीरप से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा के साथ इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से मौतों के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री के साथ सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अशालीन टिप्पणी करने वाले जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह के त्यागपत्र की मांग प्रदेश कांग्रेस ने की है।

वहीं, अमेरिका से कृषि क्षेत्र को लेकर हुई ट्रेड डील के विरोध में 24 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित जल से 35 मौतें हो गईं और सरकार राज्यपाल से अभिभाषण में स्वच्छ जल की बात करा रही है।

 

सरकार को दूषित जल आपूर्ति के लिए दोषी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जहरीले कफ सीरप के कारण बच्चों की मौतों के लिए उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य राजेंद्र शुक्ल और सेना की अधिकारी के विरुद्ध अशालीन टिप्पणी करने वाले विजय शाह पर कार्रवाई करनी चाहिए।

शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन की कार्रवाई पर निर्णय लेने के निर्देश दिए लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे मंत्रियों को सदन में न तो बोलने देंगे और न ही उनकी कोई बात सुनी जाएगी।

मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे तीनों मंत्रियों का त्यागपत्र लें। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड को लेकर पटवारी ने कहा कि किसानों को इसका सीधा नुकसान होगा। भारत सरकार तथ्यों को छुपा रही है।

किसान हित के लिए पार्टी 24 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी। इसके पहले प्रवक्ताओं का चयन करने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया गया। पार्टी प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के प्रवक्ताओं का चयन साक्षात्कार लेकर करेगी। इसके लिए कमेटी गठित की गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply