Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन की बढ़ी रफ्तार… डिजाइन का मसला सुलझते ही काम ने पकड़ी गति

 

भोपाल मेट्रो के फेज-3 ब्लू लाइन के सुस्त पड़े कामों ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत माता चौराहे से लेकर लिली टाकीज तक करीब पांच किलोमीटर के रूट पर पिछले छह …और पढ़ें

 

भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन की बढ़ी रफ्तार... डिजाइन का मसला सुलझते ही काम ने पकड़ी गति

भोपाल मेट्रो ब्लू लाइन की बढ़ी रफ्तार

 

भोपाल। भोपाल मेट्रो के फेज-3 ब्लू लाइन के सुस्त पड़े कामों ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत माता चौराहे से लेकर लिली टाकीज तक करीब पांच किलोमीटर के रूट पर पिछले छह महीने से लगभग काम ठप था, लेकिन जैसे ही डिजाइन में बदलाव का मसला सुलझा वैसे ही मेट्रो के अधिकारी दोबारा फील्ड में नजर आने लगे हैं। यह रूट एलिवेटेड ही बनाया जाना है। इसलिए मेट्रो रूट की बाधाओं को दूर करने में जुटा हुआ है। ब्लू लाइन के 14.21 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर सबसे ज्यादा 250 संरचनाओं को चिह्नित किया गया है। मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि डिजाइन का मसला सुलझ गया है। इसलिए रूट की बाधाएं हटाई जा रही है। ताकि तय समय सीमा में इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके।

व्यापारियों ने खुद आगे आकर हटाया अतिक्रमण

जवाहर चौक मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभों को मशीनों की सहायता से हटाने का काम चल रहा है। सिविल वर्क के साथ-साथ सिस्टम कार्यों के आर्डर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे तकनीकी कार्यों में भी देरी नहीं होगी। ब्लू लाइन के रूट में आ रही 250 संरचनाओं को हटाने की शुरुआत हो चुकी है। रूट के दायरे में आने वाली संरचनाओं को हटाने के लिए चलाए जा रहे संयुक्त सर्वे के दौरान, व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों के आगे का हिस्सा हटाना शुरू कर दिया है। भदभदा और रत्नागिरी छोर पर पिलर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। भारत माता चौराहे और भदभदा के बीच कई पिलर बनकर तैयार हैं और कुछ पर गर्डर भी रखे जा चुके हैं।

 

जून 2028 तक रूट पूरा करने का लक्ष्य

भारत माता चौराहे से लिली टाकीज रोड तक बैरिकेटिंग का काम इस सप्ताह से शुरू हो सकता है। जिसके बाद खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। ज्ञात हो कि पिछले साल उक्त मार्ग पर बैरिकेटिंग की गई थी। धार्मिक कार्यक्रम और फिर बाद में डिजाइन में बदलाव की मांग के चलते मेट्रो को हटानी पड़ी थी। जानकारी के अनुसार बैरिकेटिंग का काम दोबारा शुरू होने वाला है। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार ब्लू लाइन में आने वाली बाधक संरचनाओं को हटाने और खोदाई और निर्माण का कार्य एक साथ किया जाएगा। ताकि जून 2028 तक इस रूट का काम पूरा किया जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply