Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग पर हंगामा, स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जब सदन में 45 मिनट कुत्तों पर चर्चा कराई जा सकती है तो फिर जिस मामले में इतने इंसानों की जान गई है उसे पर चर्चा क …और पढ़ें

 

MP Vidhan Sabha: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग पर हंगामा, स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

सदन के बाहर भी विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया।

HighLights

  1. मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता राशि दी गई है
  2. नेता प्रतिपक्ष ने आर्थिक सहायता कम देने पर सवाल डठाया
  3. हंगामे की वजह से तीन बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

भोपाल। इंदौर के भागरीथपुरा में दूषित पेयजल से 35 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को सदन में हंगामा और नारेबाजी की। वे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के त्याग पत्र की मांग कर रहे थे। विपक्ष के सदस्यों ने आसंदी के सामने आकर प्रदर्शन किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने पांच मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित की। इसके बाद दोपहर दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

तीसरी बार विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने पर भगीरथपुरा पर चर्चा न होने पर फिर हंगामा शुरू हो गया। उमंग सिंघार बोले स्थगन पर चर्चा हो, कांग्रेस नेता नारेबाजी कर बोले इस्तीफा दो। इसके बाद विधानसभा कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

प्रश्न काल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भागीरथपुरा का मामला उठाया। सिंघार ने कहा कि जब सदन में 45 मिनट कुत्तों पर चर्चा कराई जा सकती है तो फिर जिस मामले में इतने इंसानों की जान गई है उसे पर चर्चा क्यों नहीं। उन्होंने कहा, सरकार असंवेदनशील हो रही है। यह मृत्यु नहीं हत्याएं हैं। छिंदवाड़ा में कफ सीरप का मामला हो या भागीरथपुरा का, मंत्री भी इनके जिम्मेदार हैं। इन्हें नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र देना चाहिए।

न्यायिक मर्यादा का उल्लंघन ना हो

सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि इस विषय पर सदन में चर्चा ही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि न्यायिक आयोग गठित हो चुका है। कानूनी प्रक्रिया चल रही है। नियम भी यही है कि ऐसे मामलों पर चर्चा नहीं कराई जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, मैंने आश्वासन दिया था कि इस विषय पर चर्चा कराऊंगा, इसलिए प्रश्न तक ही सीमित रहें और यह भी ध्यान रखें की न्यायिक मर्यादा का उल्लंघन ना हो।

सांप-बिच्छू के काटने से मौत पर चार लाख तो भागीरथपुरा में दो लाख क्यों

सिंघार ने पूछा, दूषित जल के मामले में कितनी मौतें हुई है तो मंत्री की ओर से बताया गया कि 22 प्रश्न दिनांक तक और उसके बाद दो अन्य मौतें हुई हैं। दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस पर उमंग ने कहा कि सांप-बिच्छू के काटने से मौत हो जाने पर चार-चार लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इस मामले में राशि तक नहीं बढ़ा कर दी गई।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सदन को बताया 21 दिसंबर 2025 के से उत्तर दिनांक तक एक्यूट डायरियल डिजीज के कारण 20 मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि हुई है। 495 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती किए गए और वर्तमान में चार मरीज उपचार करा रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply