होली से पहले बाजारों में गुजिया, नमकीन, मिठाई, मावा, पनीर आदि की बिक्री बढ़ गई है, जिसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पदार्थों की जांच शुरू कर द …और पढ़ें
भोपाल। होली से पहले बाजारों में गुजिया, नमकीन, मिठाई, मावा, पनीर आदि की बिक्री बढ़ गई है, जिसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावट की आशंका होने पर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और पदार्थों की जांच शुरू कर दी है।
विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने जहांगीराबाद स्थित मनोकांक्षा गृह उद्योग से गुजिया, नमकीन, मावा बर्फी और कोलार स्थित आनडोर से नमकीन और दाल, ब्रज स्वीट्स एंड डेयरी से मावा व रसगुल्ला, देवनारायण स्वीट्स से बर्फी, जैन डेयरी से मावा-पनीर, हीरा स्वीट्स से गुजिया, नमकीन, बर्फी, मावा, राम वेंचर्स से काबुल कंफेंशनरी के निर्माण स्थल से गुजिया व मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार शैतान सिंह मार्केट से मिल्क केक, रसगुल्ला, मलाई टिकिया नमकीन, मटर और गागर स्वीट्स 10 नंबर मार्केट से मिल्क केक, मलाई बर्फी के करीब 30 नमूने लिए।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई
टीम ने सभी नमूनों की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच की है। इसके अलावा अन्य नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




