Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में गहराया गैस संकट, नीलबड़ में घरेलू सिलिंडर का कमर्शियल इस्तेमाल पकड़ा, खाद्य विभाग ने की बड़ी जब्ती

 

राजधानी में पिछले 20 दिनों से जारी रसोई गैस की किल्लत अब एक बड़े संकट और सियासी मुद्दे का रूप ले चुकी है। जहां एक ओर जिला प्रशासन अवैध भंडारण और कालाब …और पढ़ें

भोपाल में गहराया गैस संकट, नीलबड़ में घरेलू सिलिंडर का कमर्शियल इस्तेमाल पकड़ा, खाद्य विभाग ने की बड़ी जब्ती

चोरी-छिपे हो रहा घरेलू सिलिंडरों का उपयोग।

HighLights

  1. भोपाल में रसोई गैस की किल्लत पर सियासत
  2. चोरी-छिपे हो रहा घरेलू सिलिंडरों का उपयोग
  3. खाद्य अधिकारी ने किया आपूर्ति में सुधार का दावा

भोपाल। राजधानी में पिछले 20 दिनों से जारी रसोई गैस की किल्लत अब एक बड़े संकट और सियासी मुद्दे का रूप ले चुकी है। जहां एक ओर जिला प्रशासन अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ सड़कों पर है। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दल केंद्र की नीतियों को घेरते हुए अनोखे प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने नीलबड़ क्षेत्र से तीन गैस सिलिंडर जब्त किए।

अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

नीलबड़ क्षेत्र में चाऊमीन के ठेलों पर घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक कार्य के लिए उपयोग किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की तो घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्य के लिए किया जा रहा था। ऐसे में टीम ने तीन सिलिंडर जब्त कर लिए।

 

बता दें कि शहर के करीब 2000 होटलों और रेस्टोरेंट में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक लगी हुई है, जिसके कारण संचालक चोरी-छिपे घरेलू सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं। जिला खाद्य अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अब आपूर्ति में सुधार हो रहा है और प्रतिदिन 13 हजार सिलिंडरों की सप्लाई शुरू हो गई है।

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

युवा कांग्रेस ने बांटे मिट्टी के चूल्हे, केंद्र सरकार पर निशाना वहीं, दूसरी ओर गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने प्रभात चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अमित खत्री और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगी महिलाओं को “मिट्टी के चूल्हे” बांटे।

विपक्ष के आरोप और प्रशासन को चेतावनी

कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश पेट्रोलियम संकट से जूझ रहा है और उज्ज्वला योजना पूरी तरह फेल साबित हुई है। वहीं, अमित खत्री ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रात के अंधेरे में मनमाने दामों पर सिलिंडर बेचने वाले एजेंसी संचालकों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आम जनता को राहत नहीं मिली, तो आंदोलन और उग्र होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply