Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में ग्वालियर, शिवपुरी और राजगढ़ सहित 12 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों के कारण कई जिलों में बादल, बूंदाबांदी, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना ह …और पढ़ें

MP में ग्वालियर, शिवपुरी और राजगढ़ सहित 12 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी।
  2. राजस्थान चक्रवात और ट्रफ लाइन से मौसम प्रभावित हुआ।
  3. ग्वालियर-चंबल सहित 12 जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

भोपाल। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात और दक्षिण छत्तीसगढ़ की तरफ से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में दोनों तरफ से नमी आ रही है। इसकी वजह से बादलों का डेरा है। रविवार को निमाड़ अंचल के कुछ हिस्सों में बरसात हुई है।

12 जिलों में सोमवार को मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बूंदाबांदी, तेज हवा चलने और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश और आसपास सात मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात प्रदेश के मौसम को सबसे अधिक प्रभावित कर रहा है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को इसके असर से राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में कहीं कहीं बूंदाबादी हो सकती है। विभाग ने इन जिलों में झोंकेदार हवाओं और वज्रपात की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।

 

रविवार को खजुराहो रहा सबसे गर्म

इस बीच प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज हुआ। मंडला और नौगांव का तापमान 39 डिग्री मापा गया। सिवनी, सीधी और टीकमगढ़ में रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply