Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

सावधान भोपाल! आज इन 45 इलाकों में नहीं आएगी बिजली, समय पर निपटा लें घर के जरूरी काम

 

भोपाल। बैरसिया रोड, गेहूंखेड़ा-पंचवटी समेत शहर के करीब 45 इलाकों में आज यानी शनिवार को दो से सात घंटे तक बिजली कटौती होगी। दरअसल प्रभावित इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक शाहजहांनाबाद, नूर महल रोड, अशोका कॉलोनी, सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक अमृतपुरी, गोपाल नगर, निर्मल नगर, नागार्जुन, सुरभि लाइफ स्पेश, दीप मोहिनी फेस-तीन, सुख सागर, बालाजी नगर इलाके में बिजली गुल रहेगी।

कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?

इसके अलावा सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, तहसील कार्यालय, वंदना नगर, मधुबन हाइट्स, सांई रेजीडेंसी, सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बैरसिया रोड, ग्रीन पार्क कालोनी, कांग्रेस नगर, बाफना कालोनी, चौकसे नगर में बिजली गुल रहेगी।

इसके साथ ही सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-एक और दो, नबी बाग, आराधना नगर, रतन कालोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कालोनी, विवेकानंद नगर, मौलवी नगर, कमला नगर, हनीफ नगर, आशियाना कालोनी, पारस नगर। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक तुलसी नगर, तरुण मार्केट, मयूर पार्क समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply