Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल से नोएडा की राह हुई आसान, 1 जुलाई से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान, इंडिगो ने लिया स्लॉट

 

नवीं मुंबई के बाद नोएडा से भी भोपाल का हवाई कनेक्शन जुड़ने जा रहा है। इंडिगो ने इस रूट पर स्लॉट ले लिया है। एक जुलाई से उड़ान शुरू हो जाएगी। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:12:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:13:00 AM (IST)

भोपाल से नोएडा की राह हुई आसान, 1 जुलाई से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान, इंडिगो ने लिया स्लॉट

भोपाल से 1 जुलाई से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान (इंडिगो फ्लाइट का फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल से नोएडा की राह अब आसान हो चली है
  2. 1 जुलाई से शुरू होगी जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान
  3. इंडिगो ने स्लॉट लिया, 72 सीटों वाला विमान चलाएगी

भोपाल। नवीं मुंबई के बाद नोएडा से भी भोपाल का हवाई कनेक्शन जुड़ने जा रहा है। इंडिगो ने इस रूट पर स्लॉट ले लिया है। एक जुलाई से उड़ान शुरू हो जाएगी। यह उड़ान शुरू होने के साथ ही भोपाल से दिल्ली रूट तक आठ उड़ानें हो जाएंगी। नोएडा का जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।

नवीं मुंबई एवं जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन हाल ही में शुरू हुआ है। दोनों देश के नए एयरपोर्ट हैं। इंडिगो ने समर शेड्यूल में नवीं मुंबई उड़ान शुरू की थी। अब एक जुलाई से भोपाल से जेवर तक सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। इस रूट पर कंपनी 72 सीटों वाला एटीआर विमान संचालित करेगी।

 

भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगी। दिल्ली की ट्रेफिक से दूर नोएडा पहुंचना आसान होगा। प्रस्तावित उड़ान शाम 4.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से शाम 4.40 बजे घेवर एयरपोर्ट पर लैंड होगी। एआई एक्सप्रेस भी जुलाई से एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस भी भोपाल से उड़ान संचालन शुरू करेगी। कंपनी ने मुंबई उड़ान के साथ अपना बेस स्टेशन शुरू करने की तैयारी की है।

जुलाई के पहले सप्ताह से उड़ान प्रारंभ होगी। यह उड़ान शुरू हुई तो भोपाल से मुंबई तक पांच उड़ानें हो जाएंगी। कंपनी इसी साल दिल्ली एवं बेंगलुरू रूट पर भी उड़ान प्रारंभ कर सकती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार नोएडा एवं एआई एक्सप्रेस की नई उड़ानों की बुकिंग इस माह के अंत तक होने लगेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply