Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, केस में नई धाराएं जोड़ने की तैयारी में पुलिस

 

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ दर्ज केस में पुलिस नई धाराएं जोड़ने की तैयारी …और पढ़ें

ट्विशा शर्मा मामला: सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, केस में नई धाराएं जोड़ने की तैयारी में पुलिस

ट्विशा की मौत के 11 घंटे में गिरिबाला के फोन से 30 काल

 

भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ दर्ज केस में पुलिस नई धाराएं जोड़ने की तैयारी में है। घटना के 11 घंटे भीतर गिरिबाला सिंह ने 30 फोन कॉल किए, जिसमें स्वजनों का दावा है कि ये फोन पूर्व जज, आला अधिकारियों और खास तौर पर सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस करने वाले मैकेनिक को किए गए थे। बतौर पूर्व जज कानून की गहन जानकारी रखने वाली गिरिबाला ने पुलिस को सूचना देना तक उचित नहीं समझा। इसके उलट उन्होंने सीसीटीवी मेंटेनेंस वाले मैकेनिक को पहले घर बुलाया और फिर बाद में पुलिस ने वहां से सीसीटीवी की डीवीआर जब्त की।

घटना के बाद किए 30 कॉल, पुलिस और डॉक्टरों को छोड़ रसूखदारों से किया संपर्क

जबकि ट्विशा की मौत से पहले का जो वीडियो सामने आया है, उसके सीसीटीवी कैमरे में समय और तारीख गलत निकली थी। ऐसे में गिरिबाला सिंह जांच के घेरे में आ गई हैं। इसके अलावा पुलिस को समय पर सूचना न देना भी गिरिबाला को भारी पड़ सकता है। घटना के 11 घंटे में उन्होंने जो 30 कॉल किए उनमें पुलिस, एम्बुलेंस और डॉक्टरों को छोड़कर सिर्फ रसूखदार लोगों के नाम शामिल हैं। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर चौकी मौजूद होने के बावजूद उन्होंने कोई सूचना पुलिस को नहीं दी। एम्स अस्पताल ने जब आधी रात को पुलिस को जानकारी नोट करवाई और फिर पुलिस के वैज्ञानिक अधिकारी ने घटना के करीब 12 घंटे बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। ऐसे में पूरी तरह से संभव है कि साक्ष्यों से छेड़छाड़ संभव है।

 

साक्ष्य छुपाने की धाराओं में दर्ज हो सकता है केस

एसआईटी से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने जल्द ही गिरिबाला सिंह के खिलाफ लोकसेवक द्वारा जानकारी छुपाने की धाराओं में केस दर्ज करने की बात कही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर जांच में तथ्यों के सामने आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। ट्विशा की मौत के बाद जबलपुर के अधिकारी से गिरिबाला की सबसे ज्यादा बातचीत हुई। मृतका के स्वजनों का आरोप है कि घटना के बाद जिन प्रभावशाली लोगों से गिरिबाला सिंह ने संपर्क किया, उनमें जबलपुर में पदस्थ एक उच्च अधिकारी से सबसे ज्यादा बातचीत हुई है। इसके अलावा शहर की एक एजेंसी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी द्वारा संरक्षण की बात कही है। स्वजनों का सीधा आरोप है कि फरार चल रहा आरोपी समर्थ एक पुलिसकर्मी के घर में छुपा हुआ है, लेकिन वहां पुलिस नहीं जा सकती है।

सीसीटीवी सिस्टम का पासवर्ड नहीं बता रहीं गिरिबाला

सीसीटीवी सिस्टम का पासवर्ड नहीं बता रहीं गिरिबाला, कई नोटिस हो चुके जारी। डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल ने बताया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह को पूछताछ के लिए कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन वह अब तक एसआईटी के सामने पेश नहीं हुई हैं। शुरुआत में उन्होंने कई महत्वपूर्ण बयानों से इनकार किया था और अब पुलिस को घर के सीसीटीवी सिस्टम का पासवर्ड तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पुलिस इसे जांच में असहयोग मान रही है। उधर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने भी दो टूक कहा है कि यदि गिरिबाला सिंह अगली बार भी पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं होती हैं तो पुलिस उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए अदालत में आवेदन लगाएगी।

घर से गायब मिलीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह, सरकारी वाहन पार्किंग में ही खड़ा

घर से गायब मिलीं गिरिबाला। पूर्व जज गिरिबाला सिंह फिलहाल अपने घर से गायब हैं। नवदुनिया की टीम गुरुवार सुबह नौ बजे से शाम करीब पांच बजे तक घर के सामने आरोपों को लेकर उनसे बातचीत करने पहुंची थी, लेकिन गिरिबाला सिंह घर में मौजूद नहीं थीं। उनका घरेलू सहायक वहां मौजूद था। वहीं उनका सरकारी वाहन पार्किंग में खड़ा था।

अंतिम वीडियो में राधे-कृष्ण का जाप करती दिखी थी ट्विशा

अंतिम वीडियो में राधे-कृष्ण का जाप करती दिखी थी ट्विशा। मामले में अब डिजिटल और तकनीकी साक्ष्य भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। ट्विशा के पिता ने मीडिया को एक वीडियो जारी किया है, जिसे मौत से कुछ देर पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्विशा राधे-कृष्ण का जाप करते हुए नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। परिवार का कहना है कि इससे साफ है कि वह किसी मानसिक अवсад में नहीं थीं। गिरिबाला का ऑडियो: ट्विशा पर आपत्तिजनक टिप्पणी। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर पूर्व जज गिरिबाला सिंह का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह मृतका के संबंध में आक्रोशित लहजे में कई गंभीर और आपत्तिजनक बातें कहती सुनाई दे रही हैं। इनमें विवाह से पूर्व के ट्विशा के रिश्तों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने वीडियो और ऑडियो दोनों को जांच का हिस्सा बनाते हुए उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई मेजर हर्षित को एसआईटी से जोड़ा, लाइव अपडेट दे रही पुलिस

ट्विशा के भाई मेजर हर्षित को एसआईटी से जोड़ा। मृतका के स्वजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। स्वजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इस बीच पुलिस ने मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा को एसआईटी की जांच प्रक्रिया से सीधे जोड़ दिया है। अधिकारियों के मुताबिक उन्हें जांच की हर वैधानिक कार्रवाई की लाइव अपडेट दी जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। छह सदस्यीय एसआईटी को एसीपी मिसरोद रजनीश कौल लीड कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply