Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसे दो और श्रमिकों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 8 पर पहुंचा

 

देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में झुलसे दो और श्रमिकों ने शुक्रवार रात इंदौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया। …और पढ़ें

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में झुलसे दो और श्रमिकों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 8 पर पहुंचा

देवास में घटनास्थल जहां पटाखों में धमाका हुआ था। – फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर के एमवाय अस्पताल में श्रमिक अजय और निरंजन की मौत
  2. पहले दिन 5 की हुई थी मौत चोइथराम में भर्ती तीन श्रमिकों को मिली छुट्टी
  3. चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

देवास। देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के दौरान झुलसे दो श्रमिकों की शुक्रवार रात इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इन दो श्रमिकों की मृत्यु के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 8 हो गया है। ब्लास्ट में 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे अजय और निरंजन की शुक्रवार रात मौत हुई।

दोनों ही बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। दूसरी तरफ जिन श्रमिकों की हालत में सुधार हुआ था उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल चार श्रमिक चोइथराम अस्पताल में भर्ती थे, जिनमें से तीन की छुट्टी कर दी गई है।

 

आरोपी मुकेश विज को दिल्ली से किया था गिरफ्तार

एक अन्य की हालत में भी काफी सुधार हुआ है, जिसकी जल्दी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। बता दें कि टोंककला में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में पहले ही दिन 5 श्रमिकों की मौत हो गई थी। अब तक कल 8 श्रमिक हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

इधर देवास पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले से जुड़े मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन से आते ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल एसआईटी की रिमांड पर है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply