Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश; निशातपुरा पुलिस ने पकड़ा आरोपी

 

निशातपुरा पुलिस ने हथियार बनाने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 धारदार हथियार और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं …और पढ़ें

भोपाल में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश; निशातपुरा पुलिस ने पकड़ा आरोपी

प्रतीकात्मक चित्र, इंटरनेट मीडिया से लिया गया है।

HighLights

  1. निशातपुरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी को दबोचा
  2. आरोपी के कब्जे से 26 धारदार हथियार और उपकरण जब्त
  3. बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच तेज

 भोपाल। राजधानी में बदमाशों को अवैध धारदार हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का निशातपुरा पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 धारदार हथियार और हथियार बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

आरोपी न्यू जेल रोड स्थित पंचवटी भरपट इलाके में अवैध रूप से हथियार तैयार कर अपराधियों तक पहुंचा रहा था।

बदमाशों से पूछताछ में मिला सुराग

पुलिस के अनुसार 22 मई को निशातपुरा क्षेत्र से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संदिग्धों की निगरानी शुरू की गई।

 

रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचवटी भरपट के सामने एक ढाबे के पास अवैध हथियार तैयार कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर करोंद निवासी सरदार सिंह लोहार (35) को गिरफ्तार कर लिया।

26 हथियारों के साथ निर्माण सामग्री भी मिली

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 16 पुरिसा, छह बेंच और चार बलिया सहित कुल 26 धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से स्थानीय बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उसके संपर्क में रहने वाले अपराधियों और अब तक सप्लाई किए गए हथियारों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply