Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट

 

भाजपा ने मंडल स्तर तक डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग अभियान शुरू किया है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल कार्यकर्ताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा, जो संगठन में आगे ब…और पढ़ें

MP में भाजपा ने शुरू किया डिजिटल लर्निंग अभियान, ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट

भाजपा ने डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 23 जून से 6 जुलाई तक चलेगा डिजिटल लर्निंग अभियान।
  2. मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा।
  3. परीक्षा पास करने वालों को मिलेगा डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट।

डिजिटल डेस्क। भाजपा ने संगठन को डिजिटल रूप से अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। अभियान की शुरुआत 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हुई थी। यह 6 जुलाई को उनकी जयंती तक चलेगा।

रविवार को मध्य प्रदेश में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा होगी। सफल होने वालों को डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसे भविष्य में संगठन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण माना जाएगा।

 

मंडल स्तर तक डिजिटल प्रशिक्षण की शुरुआत

भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य मंडल स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करना। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक व्यवस्था और कार्यशैली से डिजिटल माध्यम के जरिए जोड़ना है। प्रशिक्षण ऑडियो और विजुअल फॉर्मेट में दिया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ता आसानी से विषयों को समझ सकें।

ऑनलाइन परीक्षा के बाद मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। परीक्षा में सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संगठन में आगे की जिम्मेदारियों और अवसरों के लिए इस प्रमाणपत्र को महत्वपूर्ण माना जाएगा।

तीन सदस्यीय टीम करेगी मॉनिटरिंग

मध्य प्रदेश में इस अभियान की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र मकसूद को इसका संयोजक बनाया गया है, जबकि प्रदेश मंत्री रंजन सिंह और संजय मिश्रा सदस्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पवार के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

चार प्रमुख विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था, पार्टी की विचारधारा, संविधान और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शामिल है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply