Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

वीआईपी मूवमेंट के लिए बदली व्यवस्था, बसों से पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव और मंत्री

 

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की।

जगदीशपुर ई-कैबिनेट: वीआईपी मूवमेंट के लिए बदली व्यवस्था, बसों से पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव और मंत्री

कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा। सौ- जिला प्रशासन

HighLights

  1. सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सीएम हाउस से दो बसों से पहुंचेंगे
  2. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने यातायात और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की
  3. कार्यक्रम के चलते लांबाखेड़ा बायपास से जगदीशपुर तक नई सड़क तैयार कर दी गई है

भोपाल। राजधानी के जगदीशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रही ई-कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने देहात पुलिस अधीक्षक और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट से बस के जरिए जगदीशपुर पहुंचकर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

आवागमन योजना में किया बदलाव

प्रशासन ने रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आवागमन की योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी सीएम हाउस से दो बसों में सवार होकर सीधे जगदीशपुर पहुंचेंगे।

 

कलेक्टर ने चमन महल पहुंचकर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। कलेक्टर का कहना है कि ऐतिहासिक ई-कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply