Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

48 दिन से जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने फिर मांगी जमानत, अदालत में आज होगी सुनवाई

 

त्विषा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने भोपाल कोर्ट में दोबारा जमानत याचिका दायर की है। मंगलवार को इस पर सुनवाई होगी।

 

48 दिन से जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने फिर मांगी जमानत, अदालत में आज होगी सुनवाई

48 दिन से जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने फिर मांगी जमानत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
  2. रिटायर्ड जिला जज पिछले 48 दिनों से जेल में हैं।
  3. पहले मिली जमानत हाई कोर्ट ने निरस्त कर दी थी।

डिजिटल डेस्क। भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपित रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को उनकी ओर से भोपाल जिला अदालत में जमानत आवेदन दायर किया गया।

इस आवेदन पर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई होगी। गिरिबाला सिंह पिछले 48 दिनों से न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

पहले मिल चुकी थी जमानत

  • त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने 14 मई को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी दिन गिरिबाला सिंह ने जिला अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply