एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम
अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, सचिन-विराट समेत दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 38 वर्षीय रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा कर इस बात का ऐलान किया, जिसमें वे संन्यास की बात करते हुए भावुक भी नजर आए।
मुख्य बिंदु (Highlights)
-
संन्यास का ऐलान: 38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
-
ऐतिहासिक कप्तानी: रहाणे भारत के ऐसे दूसरे कप्तान रहे, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।
-
दिग्गजों का सम्मान: उनके सन्यांस के बाद सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर उनके शानदार करियर को याद किया।
दिग्गजों ने क्या कहा?
-
सचिन तेंदुलकर: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उस पल को याद किया जब वे पहली बार मुंबई टीम के लिए रहाणे के साथ खेले थे। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि रहाणे कभी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए नहीं खेले, बल्कि टीम के लिए कठिन परिश्रम करने को हमेशा तैयार रहे।
-
विराट कोहली: विराट कोहली ने रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में अपना पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर बताते हुए कहा कि उन्हें अपने ऐतिहासिक करियर पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने रहाणे को स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथों वाला खिलाड़ी बताया।
-
हरभजन सिंह: दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें इस पीढ़ी के सबसे मेहनती क्रिकेटरों में से एक बताया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में हरभजन सिंह ने ही रहाणे को टेस्ट डेब्यू कैप थमाई थी।
-
सूर्यकुमार यादव: भारत के टी20 टीम के पूर्व खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभव को गर्व का विषय बताया और उनके संयम व दृढ़ता की सराहना की।
-
युवराज सिंह और केएल राहुल: युवराज सिंह ने उन्हें इस जनरेशन के बेहतरीन क्रिकेटरों में स्थान दिया, वहीं केएल राहुल ने उनके साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए जीवन के अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दीं।




