भोपाल में इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवती ने होटल कर्मचारी पर ब्लैकमेल, दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की त…और पढ़ें
HighLights
- इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद आरोपी ने दोस्ती बढ़ाई।
- ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का पीड़िता ने आरोप लगाया।
- अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने का भी आरोप लगा।
भोपाल। अरेराहिल्स थाने में होटल कर्मचारी पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती के साथ लंबे समय तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना की शुरुआत उस समय हुई थी, जब वह नाबालिग थी। आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार वर्तमान में 18 वर्षीय कालेज छात्रा की करीब एक वर्ष पहले होटल में कार्यरत अरुण धानक से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोप है कि परिचय के बाद आरोपित ने उसे धमकाकर पहली बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
प्रताड़ना से परेशान होकर पुलिस से की शिकायत
- शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ दिन पहले आरोपित उसके घर पहुंचा, जहां उसने मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया। लगातार प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपने स्वजन को बताई।
- इसके बाद स्वजन उसे लेकर अरेरा हिल्स थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, आरोपित फिलहाल फरार है।




