Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल रेल मंडल ने तेज किया चेकिंग अभियान, 4 महीने में वसूले 17.50 करोड़

 

भोपाल। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में भोपाल मंडल ने बिना टिकट और अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के अनुसार वाणिज्य विभाग की टीम अप्रैल से जुलाई तक लगातार टिकटों की जांच कर रही है। इस दौरान 2 लाख 30 हजार 345 मामले पकड़े गए।

बिना टिकट और अनुचित टिकट पर कार्रवाई

इनसे रेलवे को 17.50 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इनमें 1,05,914 बिना टिकट यात्रा, 1,23,643 अनुचित टिकट और 788 बिना बुक सामान के मामले शामिल हैं।

पिछले साल की समान अवधि की तुलना में रेलवे की आय में 11.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, जुलाई में ही 42,139 मामले पकड़े गए और 3.75 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इनमें 18,533 बिना टिकट और 23,394 अनुचित टिकट के मामले थे।

टिकट लेकर ही करें सफर

रेलवे की अपील है कि त्योहारों में भीड़ के बीच जल्दबाजी में बिना टिकट ट्रेन में न चढ़ें। सफर से पहले अपना टिकट जरूर बनवाएं और नियमों का पालन करें। इससे आप जुर्माने से बचने के साथ ही परेशानी मुक्त यात्रा कर सकेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply