दिल्ली:लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को देश के 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। जबकि, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सभी सातों चरण में चुनाव होने हैं। मुख्य रूप से यह मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस, लेफ्ट और क्षेत्रियों के बीच मुख्य मुकाबल होगा। विपक्षी दलों लगातार भगवा पार्टी के खिलाफ वोटों के विभाजन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
बीजेपी ने एक तरफ जहां नए सहयोगी दलों को साथ लिया है तो वहीं कई पुराने दल उसके साथ हैं।
चौथे चरण में 71 सीटों पर वोटिंग-
चौथे चरण में इकहतर सीटों पर वोटिंग होने जा रही है। ये राज्य हैं-
बिहार-5
झारखंड-3
मध्य प्रदेश-6
महाराष्ट्र-17
ओडिशा-6
राजस्थान-13
यूपी-13
पश्चिम बंगाल-8
जम्मू कश्मीर-1
इन लोकसभा सीटों पर होने जा रहा है चौथे चरण में मतदान-
1-बिहार (5)- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर
2-राजस्थान (13)- सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन
3-उत्तर प्रदेश (13)- शाहजहांपुर, खेरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर।
4-झारखंड (3)- चतरा, लोहरदगा, पलामू
5-मध्य प्रदेश (6)-सिधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा
6-महाराष्ट्र (17)- नांदूरबाड़, धुले,डिढोरी, नासिक, पालाघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई साउथ, मवाल, शिरूर और शिरडी।
7-ओडिशा (6)- मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर
8-पश्चिम बंगाल (8)- बहरामपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम
9-जम्मू कश्मीर (1)- अंनतनाग के कुलगाम जिले में पड़नेवाली सीटें