Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में बदमाशों ने चाकू की नोक पर खंडहर में शराब पी रहे युवकों को लूटा, दहशत फैलाने वायरल कर दिया लूट का वीडियो

 

भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में भेल के खंडहर में शराब पी रहे दो युवकों को बदमाशों ने लूट लिया। खंडहर के बाहर खड़ी बाइक को देखकर बदमाश अंदर घुसे और चाक …और पढ़ें

भोपाल में बदमाशों ने चाकू की नोक पर खंडहर में शराब पी रहे युवकों को लूटा, दहशत फैलाने वायरल कर दिया लूट का वीडियो

भोपाल में खंडहर में शराब पी रहे युवकों से चाकू की नोंक पर लूट

HighLights

  1. बाइक खड़ी देख खंडहर में घुसे बदमाश
  2. जेब से चाबी, मोबाइल और नकदी निकालकर फरार
  3. गोविंदपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है

भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में भेल के खंडहर में शराब पी रहे दो युवकों को बदमाशों ने लूट लिया। खंडहर के बाहर खड़ी बाइक को देखकर बदमाश अंदर घुसे और चाकू की नोंक पर उनकी बाइक, मोबाइल और जेब में रखे एक हजार रुपये नकद लूट ली। इतना ही नहीं इलाके में अपने नाम की दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने लूट की घटना का लाइव वीडियो भी बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है।

वहीं वीडियो सामने आने के बाद गोविंदपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपित फरार हैं। एसआई खेत सिंह ने बताया कि अशोका गार्डन निवासी 32 वर्षीय सौरभ मीणा प्राईवेट काम करता है। उसका दोस्त गौरव कॉलेज छात्र है।

 

दोनों बुधवार दोपहर करीब एक बजे विकास नगर में खाली पड़े भेल के खंडहर में शराब पी रहे थे। तभी वहां अन्ना नगर का बदमाश मार्टिन और उसका साथी बदमाश वहां पहुंच गए। दोनों ने चाकू की नोंक पर युवकों को डराया। चाकू उल्टा कर सौरभ को मारा भी और फिर उनके जेब में रखे एक हजार रुपये नकद, दोनों के मोबाईल और बाईक लूटकर ले गए।

हालांकि पुलिस का दावा है कि कुछ देर बाद बाईक और मोबाइल बदमाशों ने वापस कर दिए थे। सिर्फ नकदी लूटकर गए हैं। फिलहाल दोनों ही आरोपितों की तलाश जारी है।

वीडियो में युवकों को पीटते दिखे बदमाश

बदमाश के साथी ने जो वीडियो बनाया है, उसमें दिखाई दिया है कि आरोपित चाकू की नोक पर डरा धमकाकर पीड़ित युवकों से जेब में रखी नकदी और बाईक की चाबी तक छीन लेते हैं और कहते हैं कि जो रखा है, सब निकाल दो नहीं तो जान से जाओगे। फरियादी कहते हैं कि वे आइंदा से इस जगह नहीं आएंगे, लेकिन आरोपित लगातार उन्हें धमकाते और पीटते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply