Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

जनता की सेहत पर भारी प्रशासनिक सुस्ती… भोपाल के ऐशबाग में 39 महीने से बनकर तैयार डिस्पेंसरी भवन आज भी बंद

 

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन …और पढ़ें

 

जनता की सेहत पर भारी प्रशासनिक सुस्ती... भोपाल के ऐशबाग में 39 महीने से बनकर तैयार डिस्पेंसरी भवन आज भी बंद

ऐशबाग में 39 महीने से बनकर तैयार डिस्पेंसरी भवन आज भी बंद

HighLights

  1. सिविल डिस्पेंसरी प्रशासनिक लापरवाही की शिकार
  2. बाग उमराव दूल्हा में बनकर तैयार है नया भवन
  3. जर्जर इमारत में इलाज कराने को मजबूर मरीज

भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते यह भवन आज भी ताले में बंद है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद भी डिस्पेंसरी को पुराने जर्जर स्थान से नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है, जिसके कारण क्षेत्र के हजारों लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर शिफ्टिंग की प्रक्रिया को लेकर बरती जा रही लापरवाही के कारण इसका लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि डिस्पेंसरी के मरीज आज भी पुराने भवन में सीमित संसाधनों और अव्यवस्थाओं के बीच इलाज कराने को मजबूर हैं, जबकि बगल में बना नया सरकारी भवन धूल फांक रहा है।

 

वार्ड-40 के स्थानीय प्रतिनिधि सैय्यद अलमास अली ने बताया कि भवन तैयार होने के बाद भी वर्षों तक उसे चालू न करना समझ से परे है। यदि डिस्पेंसरी को शीघ्र नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाए तो ऐशबाग और आसपास की बड़ी आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से मिलने लगेंगी।

बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से लैस है नया भवन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नया भवन पर्याप्त स्थान और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इसके बावजूद वर्षों से चली आ रही यह देरी प्रशासनिक उदासीनता का जीता-जागता प्रमाण है। अब स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सभी जरूरी औपचारिकताएं तत्काल पूरी की जाएं और नए भवन से डिस्पेंसरी का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply