Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में रसोई गैस पर महंगाई की दोहरी मार… पहले से बुक कराने वालों से भी वसूला नया रेट

 

राजधानी में रसोई गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने न सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए हैं, बल्कि एक नया ख …और पढ़ें

 

भोपाल में रसोई गैस पर महंगाई की दोहरी मार... पहले से बुक कराने वालों से भी वसूला नया रेट

भोपाल में रसोई गैस पर महंगाई की दोहरी मार (AI Generated Image)

 

भोपाल। राजधानी में रसोई गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने न सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए हैं, बल्कि एक नया खेल भी शुरू कर दिया है। शहर में जिन उपभोक्ताओं ने दाम बढ़ने से पहले यानी एक से पांच जून के बीच सिलेंडर बुक कराया था, उन्हें भी पुराना रेट नहीं मिला।

कंपनियों ने पुराना डीएसी नंबर निरस्त कर ग्राहकों को मोबाइल पर नया डीएसी नंबर भेज दिया, जिसमें बढ़े हुए 29 रुपये जुड़कर आए हैं। इस वसूली से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। इस बढ़ोतरी के बाद अब 918.50 रुपये वाला घरेलू गैस सिलेंडर 947.50 रुपये का मिलने लगा है।

 

कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से होटल-रेस्टोरेंट का खाना 15% तक हुआ महंगा

वहीं एक जून से कमर्शियल सिलेंडर पर भी 44 रुपये बढ़ाए गए थे, जिससे उसकी कीमत 3116.50 रुपये हो गई है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल-रेस्टोरेंट में भोजन की थाली और नाश्ते की प्लेट 15 प्रतिशत तक महंगी हो गई है, वहीं अब घरेलू रसोई गैस महंगी होने से घर का बजट भी बिगड़ गया है।

तीन महीने के भीतर एलपीजी के दाम दूसरी बार बढ़े हैं। इससे पहले एक मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे। इस नई बढ़ोतरी से एक परिवार पर सालाना करीब 348 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सप्लाई सुचारू, भोपाल गैस एजेंसी डीलर्स एसोसिएशन ने की पुष्टि

भोपाल गैस एजेंसी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके गुप्ता के अनुसार कंपनियों ने बढ़े हुए दाम लागू कर दिए हैं और नए रेट पर ही सिलेंडर बुक हो रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि शहर में सिलेंडरों की मारामारी नहीं है और समय पर होम डिलीवरी की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply