राजधानी भोपाल में सड़कों पर बहते गंदे पानी और जाम सीवेज की समस्या से शहरवासी परेशान हैं। …और पढ़ें
_m.webp)
भोपाल में सीवेज समस्या से लोग परेशान( एआई फोटो)
HighLights
- भोपाल में सीवेज और गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान
- 50 दिन बाद भी 110 शिकायतों का नहीं हुआ समाधान
- बिल्डरों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे रहवासी
भोपाल। राजधानी भोपाल में सड़कों पर बहते गंदे पानी और जाम सीवेज की समस्या से शहरवासी परेशान हैं। सीएम हेल्पलाइन 181 पर लगातार सीवेज से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन कई मामलों में लंबे समय बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
सीवेज से संबंधित 106 शिकायतें लंबित
अप्रैल महीने में सीएम हेल्पलाइन पर सीवेज से संबंधित 106 शिकायतें लंबित थीं। वहीं मई महीने में 16 मई तक ही सीवेज से जुड़ी शिकायतों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। इनमें से 110 शिकायतें एल-थ्री स्तर तक पहुंच चुकी हैं, यानी शिकायत दर्ज होने के 50 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका निराकरण नहीं हुआ।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहवासी गंदे पानी और सीवेज की समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर नए शहर और नई कालोनियों में स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। रहवासियों का कहना है कि बिल्डरों की लापरवाही का खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। समस्या से परेशान होकर लोगों ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायतें दर्ज कराई हैं।
नगर निगम का क्या कहना
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, लेकिन शिकायतकर्ता शिकायत बंद नहीं करवा रहे हैं। इसी वजह से लंबित शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है।
एक मई से 16 मई तक की स्थिति के अनुसार सभी 21 जोन में एल-वन स्तर पर 334 शिकायतें दर्ज की गई हैं। वहीं एल-टू स्तर पर 39 और एल-थ्री स्तर पर 110 शिकायतें लंबित हैं।
इसके पहले अप्रैल महीने में सभी 21 जोन में एल-वन पर 21, एल-टू पर नौ और एल-थ्री पर 76 शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित जोन के सहायक यंत्रियों को प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।




