Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में गर्मी की छुट्ट‍ियों के बाद सरकारी स्कूलों में शुरू होगी गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग प्रोसेस

 

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। …और पढ़ें

MP में गर्मी की छुट्ट‍ियों के बाद सरकारी स्कूलों में शुरू होगी गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग प्रोसेस

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में हर वर्ष बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 16 जून से स्कूल खुलते ही शुरू होगी अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया
  2. अंग्रेजी, गणित, संस्कृत विषयों में सबसे ज्यादा रिक्तियां, पढ़ाई हो रही थी प्रभावित
  3. एक जुलाई से 70 हजार पदों पर होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

 भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से स्कूल खुलते ही रिक्त पदों पर ज्वाइनिंग दी जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा विषयवार खाली पदों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार माध्यमिक शिक्षक वर्ग में सबसे अधिक रिक्तियां अंग्रेजी, गणित और संस्कृत विषय में सामने आई हैं।

इन विषयों में नियमित शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ऐसे में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले ही अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिलेवार और विषयवार रिक्त पदों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एक जुलाई से की जाएगी। इससे स्कूलों में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply