Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में वक्फ की जमीन पर कब्जे का आरोप, दारुल शफकत समिति के अध्यक्ष व अन्य पर FIR, 28.91 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia) भोपाल डेस्क टीम

वक्फ बोर्ड का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन: भोपाल के शाहजहांनाबाद में 2.7 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, 28.91 करोड़ का वसूली नोटिस जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में वक्फ की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। वक्फ की 2.7 एकड़ जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा करने के आरोप में दारुल शफकत सोसायटी के अध्यक्ष शाहिद अलीम खान और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही संस्था पर 28 करोड़ 91 लाख रुपये का भारी-भरकम वसूली नोटिस भी जारी किया गया है।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • गजट में अधिसूचित है संपत्ति: मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने एक प्रेसवार्ता में खुलासा किया कि यह संपत्ति वर्ष 1961 से वक्फ के नाम गजट में अधिसूचित है। संस्था को केवल एक सीमित हिस्से में अपनी गतिविधि चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उसने बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा कर लिया।

  • स्वयं को मान बैठे मालिक: वर्ष 2023 में गठित वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस दिए जाने और जांच करने पर सामने आया कि संस्था और उसके पदाधिकारियों ने वक्फ संपत्ति के संबंध में नियमों को ताक पर रखकर खुद को ही इसका मालिक के रूप में प्रस्तुत करना शुरू कर दिया था।

  • इज्तिमा बाजार से होती है करोड़ों की आय: वक्फ की इस जमीन पर ‘इज्तिमा बाजार’ भी लगाया जाता है, जिससे सालाना करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये की आय होती है, लेकिन इस आय का उचित हिसाब-किताब वक्फ बोर्ड को नहीं दिया गया था। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह बाजार के खिलाफ नहीं है, बल्कि संचालन नियमों के दायरे में होना चाहिए।

आगे और भी लोगों पर गिरेगी गाज

डॉ. सनवर पटेल ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच केवल शाहिद अलीम खान तक सीमित नहीं रहेगी। सोसाइटी की पूरी कार्यकारिणी, पदाधिकारियों, वित्तीय लेन-देन और प्रस्तावों की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि संपत्ति के उपयोग में नियमों का उल्लंघन करने में और कौन-कौन शामिल था। यह नया वक्फ कानून प्रभावी होने के बाद देश भर में मप्र वक्फ बोर्ड की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply