मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से यानी आज से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर …और पढ़ें

भोपाल में आज से यात्रियों के लिए रुकेंगी ई-बसें (AI तस्वीर)
HighLights
- भोपाल आज से यात्रियों के लिए रुकेंगी ई-बसें
- डेढ़ रुपये प्रति किमी किराया, न्यूनतम सात रुपये
- पहले चरण में दो रूटों पर उतरेंगी 10 बसें
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों से प्रति किलोमीटर डेढ़ रुपये और न्यूनतम सात रुपये किराया लिया जाएगा। बीसीएलएल अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 30 ई-बसें भोपाल पहुंच चुकी हैं। इनमें से 10 बसें पहले चरण में सड़कों पर उतरेंगी, जबकि अगले सप्ताह 10 और बसें नए रूटों पर शुरू करने की तैयारी है।
100 ई-बसों का संचालन का टारगेट
निगम का लक्ष्य अगले एक महीने में 100 ई-बसों का संचालन शुरू करना है। पीएम ई-बस सेवा के तहत भोपाल को मिली बसों का 20 जुलाई से बिना यात्रियों के ट्रायल रन किया जा रहा था। टिकिटिंग साफ्टवेयर की टेस्टिंग न होने की वजह से यह शुरू नहीं हो सकीं थीं। अब टिकिटिंग साफ्टवेयर की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसका जिम्मा चलो कंपनी को दिया गया है। अब 30 जुलाई से बसें शहर के विभिन्न स्टाप पर रूकना शुरू हो जाएंगी।




