Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल किसान आंदोलन के बीच राजगढ़ आएंगे राकेश टिकैत, मथुरा होते हुए गुरुवार को पहुंचेंगे खैरासी

 

भोपाल में चल रहे किसानों के बड़े आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक…और पढ़ें

 

भोपाल किसान आंदोलन के बीच राजगढ़ आएंगे राकेश टिकैत, मथुरा होते हुए गुरुवार को पहुंचेंगे खैरासी

भोपाल किसान आंदोलन के बीच राजगढ़ आएंगे राकेश टिकैत

HighLights

  1. किसानों के आंदोलन के बीच गुरुवार को राजगढ़ पहुंचेंगे राकेश टिकैत
  2. ग्राम खैरासी में रात्रि विश्राम कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखेंगे पक्ष
  3. तौल-मौल में पक्षपात और किसान शोषण के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

 राजगढ़। भोपाल में चल रहे किसानों के बड़े आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार गुरुवार को राजगढ़ जिले में आएंगे।

पत्रकारों से चर्चा और किसानों के मुद्दों पर डालेंगे प्रकाश

उक्त आशय की जानकारी देते हुए यूनियन के राजगढ़ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर खैरासी ने बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत सहित कई राष्ट्रीय नेता सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश से होते हुए गुरुवार रात करीब 8 बजे राजगढ़ के समीपस्थ गांव खैरासी पहुंचेंगे। यहां पर वह पत्रकारों से चर्चा कर वर्तमान में किसानों के हालातों पर प्रकाश डालेंगे। वह किसानों के साथ तौल-मौल में हो रहे पक्षपात व किसानों के शोषण पर प्रकाश डालेंगे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply