Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

बूंदों की बेरुखी से जुलाई में मई जैसी चुभन; सतना-दतिया में तापमान 36 डिग्री पार, भोपाल में भी रही तपिश

 

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अच्छी बारिश नहीं, भोपाल समेत कई शहरों में तेज धूप और उमस ने मई जैसी गर्मी का अहसास कराया।

MP Weather : बूंदों की बेरुखी से जुलाई में मई जैसी चुभन; सतना-दतिया में तापमान 36 डिग्री पार, भोपाल में भी रही तपिश

प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. भोपाल समेत कई शहरों में तेज धूप और उमस ने मई जैसी गर्मी का अहसास कराया
  2. सतना 36.5°C और दतिया 36.4°C सबसे गर्म, जबकि भोपाल का तापमान 33.6°C पहुंचा
  3. प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अच्छी बारिश नहीं, 18-19 जुलाई को पूर्वी MP में बारिश की उम्मीद

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश गायब है। लोगों को तीखी धूप एक बार फिर से सताने लगी है। बुधवार को भोपाल में सुबह से ही इतनी तेज धूप निकली, मानो जैसे गर्मी का मौसम हो। उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। राजधानी में तापमान का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

सोमवार को जो पारा 32.8 डिग्री था, वह मंगलवार को 33.2 और बुधवार को बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि जबलपुर, रीवा और पचमढ़ी में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन सतना में तापमान 36.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक रिकार्ड किया गया। यही हाल दतिया का भी रहा, जहां पारा 36.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

 

गिर रहा है बारिश का औसत आंकड़ा

पूरे प्रदेश में यह लगातार तीसरा दिन है जब कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। मानसूनी सीजन में पानी न बरसने से औसत वर्षा का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। मंगलवार को जो बारिश का आंकड़ा औसत से 7 प्रतिशत कम था, वह बुधवार को बढ़कर 11 प्रतिशत कम हो गया है, जो चिंता का विषय है।

18 व 19 को कुछ जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर-पश्चिम यूपी पर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशार सक्रिय है। इसके असर से 18 और 19 जुलाई को शहडोल, अनूपपुर, रीवा और सीधी जैसे पूर्वी इलाकों में बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी इलाकों को राहत के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply