मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से प्रदेश के समस्त जिलों में पेंशन प्रकरणों का निराकरण राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल से किया जाएगा। इससे अब पेंशनरो …और पढ़ें
HighLights
- मध्य प्रदेश में एक क्लिक पर मिलेगी पेंशन
- सेंट्रलाइज्ड सेल करेगा पेंशन का निपटारा
- कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से प्रदेश के समस्त जिलों में पेंशन प्रकरणों का निराकरण राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल से किया जाएगा। इससे अब पेंशनरों को जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए संचालक, मध्य प्रदेश पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा संचालनालय ने राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल का गठन किया है।
इस सेल के कार्य संपादन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों का पूर्व परीक्षण, अप्रूवल एवं क्रिएटर का कार्य आवंटन किया गया है। समस्त प्रकार के पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
अधिकारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
प्रकरण में प्रिंटिंग एवं जावक महालेखाकार को प्रेषण के लिए एडिशनल डायरेक्टर भावेश कांत सिन्हा को अप्रूवल अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर पायल ओसवाल क्रिएटर का कार्य करेंगी। प्रावधिक पेंशन तथा उपदान का भुगतान का अप्रूवल डिप्टी डायरेक्टर वर्षा चढ्डा एवं फाइल क्रिएटर का कार्य विनय खतलोईया को सौंपा गया है।
पेंशन प्रकरण निराकरण के लिए समन्वय एवं संभाग प्रभारी भी बनाए गए हैं। भोपाल संभाग प्रभारी व अप्रूवल अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर रामसेवक मीना एवं डिप्टी कलेक्टर विजेंद्र पुष्पद क्रिएटर का कार्य करेंगे।
संभागवार अप्रूवल अधिकारी और क्रिएटर की नियुक्ति
इसी तरह इंदौर संभाग का अप्रूवल अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर भावेश कांत सिन्हा एवं क्रिएटर मधुबाला मुजाल्दे, जबलपुर संभाग का अप्रूवल अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर राबिन सैमुअल और क्रिएटर आहिना जैन, उज्जैन संभाग का अप्रूवल अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर मिर्जा बशीर बेग एवं क्रिएटर राखी उइके, ग्वालियर संभाग का अप्रूवल एडिशनल डायरेक्टर हरिदयाल जटोला व क्रिएटर तरूण गौड़, रीवा संभाग का अप्रूवल अधिकारी एडिशनल डायरेक्टर राजेंद्र रावत व क्रिएटर नवीन उइके और एडिशनल डायरेक्टर शोएब खान को सागर संभाग का अप्रूवल अधिकारी बनाया गया है, इनके साथ क्रिएटर का कार्य पायल ओसवाल करेंगी।




