Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की भोपाल के यात्रियों को सौगात, पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें

 

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल के रास्ते गोरखपुर से पुणे और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुर …और पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की भोपाल के यात्रियों को सौगात, पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें

गोरखपुर से पुणे और मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

HighLights

  1. गोरखपुर से पुणे और मुंबई के बीच चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें
  2. 1 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन होगा इन ट्रेनों का संचालन
  3. भोपाल, रानी कमलापति और बीना के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

भोपाल। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल के रास्ते गोरखपुर से पुणे और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से भोपाल, रानी कमलापति और बीना के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब और आसान हो जाएगी।

पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन: 18 कोच के साथ प्रतिदिन संचालन

ट्रेन संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 01 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होगी। 01415 पुणे से सुबह 06:50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर से शाम 17:30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।

 

सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन: 22 कोच के साथ सेवा

वहीं, ट्रेन संख्या 01079/01080 सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन भी 01 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। 01079 सीएसएमटी से रात 22:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 गोरखपुर से दोपहर 14:30 बजे चलकर तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से होकर संचालित होगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे।

प्रमुख ठहराव और जानकारी के स्रोत

दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मार्ग में मनमाड, भुसावल, खंडवा, झांसी, कानपुर, लखनऊ समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। यात्री इन ट्रेनों की समय-सारणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी एनटीईएस, हेल्पलाइन 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply