Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

केंद्र सरकार में MP कैडर का दबदबा; दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं नई उच्च शिक्षा सचिव, पल्लवी जैन गोविल को भी बड़ी जिम्मेदारी

 

1993 बैच की मप्र संवर्ग की आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को विनीत जोशी के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

केंद्र सरकार में MP कैडर का दबदबा; दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं नई उच्च शिक्षा सचिव, पल्लवी जैन गोविल को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं उच्च शिक्षा सचिव। फोटो इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

HighLights

  1. दीप्ति गौड़ मुखर्जी बनीं उच्च शिक्षा सचिव
  2. पल्लवी जैन गोविल को कॉर्पोरेट मामलों मंत्रालय की कमान
  3. वीएल कांताराव गृह मंत्रालय में ओएसडी

 भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में मध्य प्रदेश संवर्ग की 1993 बैच की महिला आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को उच्च शिक्षा सचिव बनाई गई है। इससे पहले वह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत थीं।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने अपने 23 जुलाई के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दीप्ति मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

10 अगस्त को जारी हुआ आदेश

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने 10 अगस्त को इसका आदेश भी जारी किया है। मुखर्जी की नियुक्ति विनीत जोशी की जगह की गई है। विनीत जोशी को पिछले माह ही पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया था, उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया था लेकिन अब उनकी जगह यह जिम्मेदारी मुखर्जी को सौंपी गई है।

 

पल्लवी जैन गोविल देखेंगी कॉरपोरेट

मुखर्जी मध्य प्रदेश में कार्मिक, सामान्य प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव के रूप में काम कर चुकी है।

मप्र संवर्ग की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले वे युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

मप्र संवर्ग के ही 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वीएल कांताराव को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया है।

कांताराव वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव हैं। वे अनुसुली आर्या के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुसुली आर्या 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत हो रही हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply