Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में दो दिन तक चलेगी 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

 

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और नमी के असर से तेज आंधी-तूफान चला। कई शहरों में 70 किमी तक हवाएं चलीं, अगले 48 घंटे बारिश और ओले की संभावना। …और पढ़ें

MP में दो दिन तक चलेगी 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के एमपी में चली हवा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में मौसम बदला, आंधी-तूफान का असर सीधी,
  2. जबलपुर में 74 किमी प्रति घंटे तेज हवाएं चलीं
  3. भोपाल, ग्वालियर सहित कई शहरों में तेज हवाओं का असर

भोपाल। प्रदेश में बीते 24 घंटों से मौसम में बदलाव देखा गया है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पड़ोसी राज्यों, हरियाणा व राजस्थान में बनी चक्रवातीय प्रणालियों के कारण प्रदेश में आंधी-तूफान का दौर रहा है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश के सीधी और जबलपुर एयरपोर्ट पर हवा की रफ्तार सबसे अधिक 74 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इसके अलावा शहडोल और सतना में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाएं चलीं। पश्चिमी हिस्से में भोपाल 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जबकि ग्वालियर में 60 और विदिशा, अशोकनगर व शिवपुरी में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं।

 

राज्य में प्री मानसून जैसा माहौल

मौसम का कहना है कि 70 किमी से अधिक की रफ्तार बुनियादी ढांचे और पेड़-पौधों के लिए काफी नुकसानदेह होती है। इस बदलाव की बड़ी वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है, जिससे राज्य में प्री-मानसून जैसा माहौल बन गया है। वायुमंडल में हवा का दबाव अस्थिर होने से अधिकांश जिलों में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का सिलसिला जारी होने की संभावना है।

छिटपुट बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

मौसम वैज्ञानिकों ने अलर्ट किया है कि कि अगले 48 घंटों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply