Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में 15 साल पुरानी बसों के परमिट और नए पंजीयन पर निर्णय लेगी सरकार; अफसरों और बस ऑपरेटरों की बनी समिति

 

भोपाल। प्रदेश सरकार ने बस और वाहन मालिकों को विभिन्न समस्याओं और शंकाओं के समाधान के लिए सरकार ने विभागीय अधिकारियों और बस ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की समिति बनाई है।

यह सुगम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत प्रस्तावित मार्गों पर पहले से चल रही बसों को समायोजित करने, नए वाहनों के पंजीयन को सुनिश्चित करने और 15 वर्ष पुराने वाहनों को परमिट देने के संबंध में अभिमत देगी।

एक माह में रिपोर्ट करना है पेश

समिति को इसके लिए एक माह का समय दिया गया है। समिति में परिवहन के उप सचिव अरुण कुमार सिंह, आयुषी जैन, किरण शर्मा और डॉ.देवल मिश्रा को शामिल किया गया है।

वहीं, बस ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों में जय कुमार जैन सागर, रवि शुक्ला उज्जैन, राकेश फौजदार नर्मदापुरम और सुरेंद्र तनवानी भोपाल को रखा गया है।

समिति की रिपोर्ट मंत्रियों की समिति को सौंपी जाएगी, जिसकी अनुशंसा पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply