Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

चलती कार की सनरूफ से शराब पार्टी, VIP रोड पर युवकों की हरकत कैमरे में कैद, पुलिस जांच शुरू

 

राजधानी के वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते युवकों का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर पहचान के बाद कार्रवाई की बात कही…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 09:15:58 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 09:15:58 AM (IST)

चलती कार की सनरूफ से शराब पार्टी, VIP रोड पर युवकों की हरकत कैमरे में कैद, पुलिस जांच शुरू

भोपाल में चलती कार की सनरूफ से शराब पार्टी। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. वीआईपी रोड पर शराब पीते युवकों का वीडियो वायरल हुआ।
  2. चलती कार की सनरूफ से बाहर निकले तीन युवक दिखे।
  3. तेज रफ्तार कार लापरवाही से चलाता नजर आया चालक।

डिजिटल डेस्क। राजधानी में वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है, जबकि तीन युवक सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान कार चला रहा चालक भी लापरवाही बरतता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

वीआईपी रोड पर स्टंट और शराब पार्टी

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो शनिवार तड़के करीब चार बजे के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो में एक कार वीआईपी रोड पर तेज गति से लहराते हुए चल रही है। कार की सनरूफ से बाहर निकले तीन युवक खुलेआम शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर इस तरह की लापरवाही न केवल उनकी, बल्कि अन्य राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती थी।

 

वीडियो की जांच के निर्देश

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है। यदि वीडियो सही पाया गया तो कार और उसमें सवार युवकों की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहचान कर होगी कार्रवाई

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर कार और युवकों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply