Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

नाबालिगों की तस्करी कर देह व्यापार में झोंकने वाले गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार

 

मामले की शुरुआत 24 जनवरी 2025 को हुई थी, जब खंडवा निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Bhopal: नाबालिगों की तस्करी कर देह व्यापार में झोंकने वाले गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार

गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार

HighLights

  1. हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई।
  2. एक साल से फरार दंपती जेल भेजा।
  3. तकनीकी जांच से खुला अंतरराज्यीय नेटवर्क।

भोपाल। राजधानी में नाबालिग बालिकाओं की तस्करी कर उन्हें मानव देह व्यापार में धकेलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को हनुमानगंज पुलिस ने करीब एक वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हेमराज बाई (50) और उसके पति रमेश नाथ (40) के रूप में हुई है।

दोनों नजीराबाद क्षेत्र के ग्राम गुर्जर तोड़ी के निवासी हैं और घुमक्कड़ समुदाय से जुड़े बताए गए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

मामले की शुरुआत 24 जनवरी 2025 को हुई थी, जब खंडवा निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल रिकार्ड और मोबाइल लोकेशन के विश्लेषण से दो नाबालिग बालिकाओं को शिवपुरी के बेड़िया डेरे और गुना की सपेरा बस्ती से सुरक्षित बरामद किया गया।

इस मामले में पहले ही विनोद प्रजापति, रितिक सपेरा और बप्पा नाथ उर्फ लाल नाथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार हेमराज बाई और रमेश नाथ ने दोनों बालिकाओं को बहला-फुसलाकर मानव तस्करी के उद्देश्य से बेच दिया था। गिरोह के नेटवर्क और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply