शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों को पात्रता …और पढ़ें

नौकरी बचाने के लिए शिक्षकों को मिलेंगे 2 मौके। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)
HighLights
- नौकरी बचाने के लिए शिक्षकों को मिलेंगे 2 मौके
- दो अवसरों और साल में दो बार परीक्षा पर विचार
- कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षकों को पात्रता तो सिद्ध करनी ही होगी। इसके लिए पात्रता परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग भी परीक्षा कराने की तैयारी में है। जो शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, उनकी नौकरी पर कोई संकट नहीं रहेगा।
दो अवसरों और साल में दो बार परीक्षा पर विचार
परीक्षा साल में दो बार कराई जा सकती है, ताकि शिक्षकों के ऊपर पात्रता सिद्ध करने की जो तलवार लटक रही है, वह जल्द से जल्द दूर हो जाए। यह भी विचार किया जा रहा है कि शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए दो अवसर दिए जाएं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश बेहद स्पष्ट है कि जिन शिक्षकों ने पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें तीन वर्ष के भीतर अपनी पात्रता सिद्ध करनी होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा अंतिम निर्णय
यह वर्ष में दो बार कराई जा सकती है। जिसमें शिक्षकों को दो बार परीक्षा में बैठने का अवसर भी दिया जा सकता है। हालांकि, इसे अंतिम रूप देने से पहले शिक्षक संगठनों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय प्रस्ताव तैयार कर स्कूल शिक्षा विभाग को भेजेगा। इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। वहीं विभाग ने 14 मई से परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
ऑनलाइन होगी विषयवार तैयारी
ऑनलाइन होगी विषयवार तैयारीलोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की असेसमेंट सेल द्वारा आनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को विषयवार तैयारी कराई जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए वीडियो अपलोड किए गए हैं। विभाग ने इसके लिए पूरा पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है और माडल आंसर भी तैयार कराए जा रहे हैं, ताकि शिक्षक परीक्षा पैटर्न को समझ सकें।
जुलाई व अगस्त में संभावित है टीईटी
जुलाई व अगस्त में संभावित है टीईटीविभाग ने कर्मचारी चयन मंडल को टीईटी आयोजित करने का प्रस्ताव भेज दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार जुलाई व अगस्त में परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। अभी इसके संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।




