प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में होगी। इसका विषय ‘2047 तक वि …और पढ़ें

PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगी नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक।फाइल फोटो।
HighLights
- पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
- विकसित भारत-2047, कौशल विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, पोषण और समावेशी मानव विकास पर चर्चा होगी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग (नीति आयोग) की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक का विषय “2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास” रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
राज्य योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एक मंच पर आकर समावेशी मानव विकास के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे।
जीवन स्तर में सुधार की रणनीतियों पर होगा मंथन
बैठक में मानव पूंजी विकास, भविष्य के लिए तैयार कौशल (फ्यूचर-रेडी स्किल्स), उत्पादक रोजगार, उद्यमिता, विकेंद्रीकृत विकास, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही सभी नागरिकों के लिए समान अवसर, सम्मान और जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर भी मंथन किया जाएगा।
बैठक में उद्यमिता को बढ़ावा देने, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को मजबूत बनाने तथा स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर विशेष ध्यान रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।




