Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

फर्नीचर देखने के बहाने घर में घुसा मनचला SI, बोला- बहुत खूबसूरत हो, फिर हाथ पकड़कर की छेड़छाड़

 

भोपाल के कमलानगर में सब-इंस्पेक्टर ने सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़ की। शिकायत पर केस दर्ज हुआ, लेकिन आरोपी अब तक फरार है, जिससे पुलिस पर सवाल उठे। …और पढ़ें

 

फर्नीचर देखने के बहाने घर में घुसा मनचला SI, बोला- बहुत खूबसूरत हो, फिर हाथ पकड़कर की छेड़छाड़

सब-इंस्पेक्टर ने पुलिस महकमे को किया बदनाम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कमलानगर में एसआई ने सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़ की
  2. फर्नीचर देखने के बहाने घर में घुसा आरोपी अधिकारी
  3. महिला का हाथ पकड़कर की आपत्तिजनक हरकत और टिप्पणी

भोपाल। कमलानगर क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर ने पुलिस महकमे के ही एक सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी एसआइ घर में फर्नीचर देखने के बहाने घुसा। उसके बाद महिला को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ा और आपत्तिजनक टिप्पणी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी बात को दबाने की समझाइश देकर घर से भाग निकला। महिला ने तुरंत अपने पड़ोसी को पूरी बात बताई और फोन कर पति को सूचना दी।

शिकायत पर कमलानगर पुलिस ने आरोपी एसआइ के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय महिला गृहणी है। उसके पति मध्यप्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भोपाल में पदस्थ हैं। शुक्रवार सुबह वह घर से अपनी ड्यूटी के लिए निकल गए थे। जबकि उनका पांच साल का बेटा अपनी बुआ के घर गया था और महिला घर में अकेली मौजूद थीं।

 

उनके पड़ोस में सब इंस्पेक्टर रहता है जो कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उसने सिपाही के घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर सामने खड़ा था। आरोप है कि आरोपी ने फर्नीचर देखने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया। परिचित होने के कारण महिला ने उसे अंदर आने दिया।

हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत

महिला का आरोप है कि आरोपी फर्नीचर देखते-देखते अंदर के कमरे तक पहुंच गया और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए बोला तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो। जब महिला ने उसे जाने के लिए कहा तो आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के कड़ा विरोध करने पर वह घर से निकल गया। उसने पीड़िता को समझाइश दी कि किसी को यह बात न बताए, जिससे बदनामी न हो।

आरोपी की नहीं हुई है गिरफ्तारी

एसीपी टीटीनगर अंकिता खातरकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply