Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

शराब की दुकान के लिए जमीन देने की थी तैयारी, लोगों ने किया विरोध, तो जमकर चले तलवार-डंडे

 

भोपाल के विजयनगर में शराब दुकान के लिए जमीन किराये पर देने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। तलवार-डंडे चले, दस लोग घायल हुए, पुलिस ने केस दर …और पढ़ें

 

शराब की दुकान के लिए जमीन देने की थी तैयारी, लोगों ने किया विरोध, तो जमकर चले तलवार-डंडे

शराब दुकान को लेकर विवाद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शराब दुकान को लेकर पड़ोसियों ने जताया कड़ा विरोध
  2. विवाद बढ़ा, दोनों पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई
  3. तलवार और डंडों से हमले में दस लोग घायल

भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र के विजयनगर में शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर जमीन किराये पर देने के विवाद ने रविवार रात हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों के विरोध के बीच प्लॉट मालिक और स्थानीय लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों और तलवारों की झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

जमीन किराये पर देने को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी सुनील यादव अपने विजय नगर स्थित प्लॉट और दुकान को शराब दुकान के लिए किराये पर देने की तैयारी कर रहा था। इसी बात का आसपास के रहवासियों ने विरोध किया। उनका कहना था कि इलाके में शराब दुकान खुलने से बच्चों और परिवारों पर गलत असर पड़ेगा। पास में स्कूल और मंदिर होने से माहौल प्रभावित होगा।

 

दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से शुरू हुई झड़प तलवारों तक पहुंच गई। हमले में सुनील और उसके परिजन घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के भी कई लोग जख्मी हुए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला।

पुलिस ने दर्ज किए काउंटर केस

बजरिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किए हैं। एक पक्ष पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष पर मारपीट की एफआइआर दर्ज की गई है। सभी आरोपी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस निगरानी बढ़ी

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply