Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

वाहन रैली पर भाजपा नेताओं को CM मोहन यादव की नसीहत, बोले- पीएम की अपील का रखें ध्यान

 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील की अनदेखी कर वाहन रैली निकालने वाले भाजपा नेताओं को सोमवार को पार्टी संगठन ने भोपाल तलब किया।

रैली निकाले जाने को लेकर अपना पक्ष रखा

मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के समक्ष वाहन रैली निकाले जाने को लेकर अपना पक्ष रखा।

बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और सार्वजनिक आयोजनों की मर्यादा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। नेताओं को समझाइश दी गई कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत को सुरक्षित रखने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों का कम से कम उपयोग किया जाना चाहिए।

 

प्रधानमंत्री की राष्ट्रव्यापी अपील का ध्यान रखा जाना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्रव्यापी अपील का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा बचत को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा और व्यवस्था में लगे वाहनों की संख्या तक कम कर दी है। ऐसे में पार्टी के जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं को सबसे पहले इसका पालन करना चाहिए, ताकि जनता के बीच सही संदेश जाए।

नेताओं ने दी अपनी सफाई

वीरेंद्र गोयल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी रैली के वीडियो में सामान्य ट्रैफिक के वाहनों को जोड़कर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में सीमित गाड़ियां थीं, लेकिन कुछ लोगों ने सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को भी रैली का हिस्सा बताकर वीडियो वायरल कर दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply