Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP के 16 जिलों में अभी तक 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाए, भोपाल में सबसे अधिक 3 लाख लगे

 

जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां पर समय पर बिलिंग तथा रीडिंग हो रही है। बिजली कंपनी ने बताया कि भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर व चंबल संभाग …और पढ़ें

MP के 16 जिलों में अभी तक 6 लाख स्मार्ट मीटर लगाए, भोपाल में सबसे अधिक 3 लाख लगे

स्‍मार्ट मीटर।

HighLights

  1. छह लाख स्मार्ट मीटर लगाए,भोपाल में सबसे अधिक तीन लाख लगे।
  2. दिन के टैरिफ में उपभोक्ताओं को मिल रही 20 प्रतिशत की छूट।
  3. कंपनी ने बताया मीटर से रियल टाइम डेटा प्राप्त किया जा सकता है।

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा अब तक राजधानी सहित 16 जिलाें में करीब छह लाख स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा केंद्र सरकार की रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने का काम त्वरित गति से करवाया जा रहा है।

जहां-जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, वहां पर समय पर बिलिंग तथा रीडिंग हो रही है। बिजली कंपनी ने बताया कि भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर व चंबल संभाग के 16 जिलों में अब तक छह लाख 57 हजार 147 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

 

इनमें सबसे अधिक भोपाल शहर वृत्त में तीन लाख 30 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं, सटीक बिलिंग और ऊर्जा दक्षता में सुधार हो रहा है।

स्मार्ट मीटर लगाने का काम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कंपनी की टीमें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं।

रियल टाइम डेटा किया जा सकता है प्राप्त

कंपनी ने बताया कि स्मार्ट मीटर से रियल टाइम डेटा प्राप्त किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सटीक और समय पर बिलिंग सुनिश्चित की जा रही है। जहां-जहां भी स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं वहां पर बिलिंग तथा रीडिंग निर्धारित समय पर हो रही है, इससे सभी उपभोक्ता संतुष्ट हैं। नये टैरिफ आर्डर के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply