MP Budget 2026: मध्य प्रदेश का बजट 18 फरवरी को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे। इसमें 50 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के साथ कर्म …और पढ़ें

MP Budget 2026 में होगी सौगातों की बौछार। (Image Source: AI-Generated)
HighLights
- बजट 2026 में ‘रोलिंग बजट’ का नया कॉन्सेप्ट
- 3 साल का वित्तीय रोडमैप पेश करेगी सरकार
- संविदा कर्मियों के लिए DA की बड़ी घोषणा संभव
भोपाल। मध्य प्रदेश का बजट 18 फरवरी को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे। इसमें 50 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के साथ कर्मचारी हितैषी घोषणाएं होंगी। संविदा कर्मचारियों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के स्थान पर महंगाई भत्ता देने, कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ एक अप्रैल से नए पेंशन नियम लागू करने की घोषणा की जा सकती है।
बजट में सभी वर्ग के हितों को रखा जाएगा ध्यान
सूत्रों के अनुसार, बजट में सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए जाएंगे। किसानों के लिए उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सोयाबीन के बाद सरसों सहित अन्य फसलों में भावांतर देने की घोषणा की जा सकती है। वहीं, छोटे-छोटे उद्योग लगाने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। युवाओं के लिए 50 हजार रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का कार्यक्रम दिया जा सकता है तो कर्मचारियों के हित में भी कदम उठाए जाएंगे।
कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणाएं
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ते में वृद्धि, 50 वर्ष बाद पेंशन नियम में परिवर्तन कर एक अप्रैल से लागू करने की घोषणा की जा सकती है। इसे लेकर संबंधित विभागों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उधर, डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता देने का निर्णय भी लिया जा सकता है। इसे लेकर कवायद चल रही है।
यह भी पढ़ें- भागीरथपुरा जल कांड: हाई कोर्ट ने लगाई प्रशासन को फटकार, पूछा- किस आधार पर तय किया कि मौत कैसे हुई?
30 जनवरी को संविदा कर्मचारियों का महासम्मेलन
संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष रमेश राठौर का कहना है कि समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत का पालन नहीं हो रहा है। सातवें वेतनमान के अनुसार ग्रेड पे तो निर्धारित कर दिया गया है लेकिन महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। 30 जनवरी को संविदा कर्मचारियों का महासम्मेलन भी भोपाल में प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घोषणा कर सकते हैं।




