Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में ‘शतक’ टैक्स फ्री… CM डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, RSS के 100 साल के सफर पर आधारित है फिल्म

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। यह सुविधा तीन मार्च …और पढ़ें

 

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 तक टैक्स फ्री रहेगी फिल्म ‘शतक’
  2. आरएसएस के 100 साल के सफर और राष्ट्रसेवा पर आधारित है फिल्म
  3. संगठित विचार और सेवा भाव से बनेगा आत्मनिर्भर भारत

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। यह सुविधा तीन मार्च से एक अप्रैल 2026 तक रहेगी। इसके अंतर्गत सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल और सेवा कर की धनराशि को घटाकर टिकट विक्रय किए जाएंगे। इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार राजकोष से करेगी।

राष्ट्रसेवा और संस्कारों की परंपरा का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके दी। उन्होंने लिखा कि हिंदी फिल्म शतक राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। यह फिल्म संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होने का संदेश देती है।

 

टिकट के सामान्य शुल्क में वृद्धि पर रहेगी रोक

वहीं, इस बारे में राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, फिल्म के कथानक, समाज उपयोगी गुणों तथा सांस्कृतिक उत्थान के दृष्टिगत इस फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। बता दें कि गत 19 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण वीर कपूर ने किया और निर्देशक आशीष मल्ल हैं।

1925 से अब तक का गौरवशाली इतिहास

यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। इस फिल्म में वर्ष 1925 में संघ की स्थापना के साथ-साथ इसके संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार और एमएस गोलवलकर के योगदान को दर्शाया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply