Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

बिल मांगना पड़ा भारी, कैफे के मालिक ने चाय-सिगरेट के 70 रुपये मांगे, तो बदमाश के गुर्गे ने पेट में घोंपा चाकू

 

गांधीनगर स्थित कैफे में चाय पीने के बाद रुपये मांगने पर एक बदमाश बिफर गया और उसके गुर्गे ने कैफे संचालक को चाकूओं से गोद दिया। …और पढ़ें

 

बिल मांगना पड़ा भारी, कैफे के मालिक ने चाय-सिगरेट के 70 रुपये मांगे, तो बदमाश के गुर्गे ने पेट में घोंपा चाकू

गांधीनगर में कैफे संचालक पर हमला। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. भोपाल के गांधीनगर में कैफे संचालक पर हमला।
  2. कैफे संचालक ने चाय-सिगरेट के 70 रुपये मांगे।
  3. बिल मांगने पर बिफर गया जेल से छूटा बदमाश।

भोपाल। गांधीनगर स्थित कैफे में चाय पीने के बाद रुपये मांगने पर एक बदमाश बिफर गया और उसके गुर्गे ने कैफे संचालक को चाकूओं से गोद दिया। बदमाश कुछ ही दिन पहले जेल से छूटा था। सोमवार तड़के वह जेल रोड स्थित कैफे पर चाय-सिगरेट पीने पहुंचा था।

चाय पीने के बाद जब कैफे संचालक ने उससे रुपये मांगे तो वह गुस्सा हो गया। बदमाश तब तो संचालक को रुपये देकर चला गया, लेकिन बाद में अपने गुर्गे को भेजा। उसने दुकान में घुसकर संचालक के पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंपे और फरार हो गया।

 

चाय और सिगरेट के 70 रुपये पर विवाद

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आर्यन शेजवार गांधीनगर स्थित नयापुरा का रहने वाला है। वह घर के पास ही एक कैफे संचालित करता है। सोमवार तड़के चार बजे उसके कैफे पर निशातपुरा निवासी कुख्यात बदमाश तनू अपने दोस्त रवि के साथ चाय पीने के लिए गया था।

तनू जब चाय और सिगरेट पीने के बाद जाने लगा तो आर्यन शेजवार ने उससे बिल के 70 रुपये मांगे। जिसके बाद तनू ने कहा कि ‘तू हमसे रुपये मांगेगा’ और विवाद करने लगा। तनू तब उसे 500 रुपये देकर चला गया।

गुर्गे ने किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

कुछ देर बाद उसका गुर्गा अज्जू दुकान पहुंचा। उसने आर्यन से गाली-गलौज की और तनू से रुपये मांगने पर धमकाया। साथ ही उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।

एसआइ अयाज चांदा ने बताया कि फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस तीनों आरोपितों की तलाश कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply