भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने पत्नी पर विवाहेत्तर सं …और पढ़ें

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को फांसी लगा ली (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
- भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को फांसी लगा ली
- मार्कर से लिखा- पत्नी का विवाहेत्तर संबंध, ससुराल वाले करते हैं परेशान
- चूनाभट्टी थाना पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है
भोपाल। चूनाभट्टी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुरा सेक्टर-ए में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी से कुछ देर पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। सुबह देखा तो पति का शव फांसी के फंदे पर लटका था और दीवार पर उसने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध और उसके स्वजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
चूनाभट्टी थाना पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय मनीष व्यास मूलत: रायसेन जिले का रहने वाला है और मजदूरी करता है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी शाहपुरा में रहने वाली महिला से हुई थी। मनीष को पत्नी पर विवाहेत्तर संबंध का शक है, जिसे लेकर आए दिन उसका पत्नी से विवाद होता था।
लंबे समय से पत्नी से अलग रह रहा था मनीष
मनीष लंबे समय से अपनी पत्नी से अलग रहता है। फिलहाल उसकी पत्नी शाहपुरा ए सेक्टर में किराये पर रहती है, जबकि वह रायसेन में अपनी बहन के साथ रहता था। करीब एक सप्ताह पहले मनीष अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए आया था। बुधवार रात को दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई।
फांसी के फंदे पर लटका मिला मनीष का शव
वहीं सुबह जब पत्नी घर पहुंची तो मनीष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को उसी कमरे की दीवार पर मार्कर से लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष से संबंध है। साथ ही ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं, जिससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है।




