शाहपुरा थाने में एक एचआर मैनेजर की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ शादी का वादा कर दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को …और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
- एचआर मैनेजर की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज
- 23 वर्षीय युवती का आरोप- शादी का वादा कर होटल में बनाए शारीरिक संबंध
- शाहपुरा पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की
भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत एचआर मैनेजर युवती की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निजी कंपनी में सेल्समैन है।
पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय युवती और आरोपी की पहचान करीब तीन वर्ष पहले कॉलेज के एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।
होटल में संबंध बनाए और मारपीट की
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर शाहपुरा क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
शाहपुरा थाना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद बुधवार रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।




