Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

हादसे में पैर गंवाया, फिर भी नहीं छोड़ी चोरी; ट्रेन में सफाई की आड़ में उड़ाता था सामान, भोपाल जीआरपी ने पकड़ा

 

भोपाल जीआरपी ने ट्रेनों में सफाई करते हुए यात्रियों का सामान चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

हादसे में पैर गंवाया, फिर भी नहीं छोड़ी चोरी; ट्रेन में सफाई की आड़ में उड़ाता था सामान, भोपाल जीआरपी ने पकड़ा

फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. ट्रेन में सफाई के बहाने आरोपी करता था चोरी
  2. करीब दो तोले का सोने का मंगलसूत्र बरामद
  3. दर्ज हैं चार मामले, जीआरपी ने गिरफ्तार किया

भोपाल। ट्रेनों में सफाई के बहाने यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन लाख रुपये कीमत का दो तोले का सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ है।

यह आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और ट्रेन दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुका है।

महिला यात्री का सामान चुराया

जीआरपी पुलिस के अनुसार घटना 20 जुलाई की है। रायपुर निवासी चित्ररेखा पति के साथ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) में यात्रा कर रही थी। भोपाल स्टेशन आने से पहले, रात में किसी ने उनका पर्स पार कर दिया।

बाद में खाली पर्स बाथरूम में पड़ा मिला, लेकिन उसमें सोने का मंगलसूत्र गायब था। पीड़िता ने निजामुद्दीन स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराई।

सीसीटीवी से पकड़ाया

मामला में जीआरपी भोपाल ट्रांसफर होने के बाद एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध युवक को दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने संतोष (22 वर्ष) ने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी ट्रेनों में झाड़ू लगाकर गुजर-बसर करता है। मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पर पहले से भी चार अपराध दर्ज हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply