Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, 6 दिन अस्पताल में जंग लड़ने के बाद मौत

 

रसुलिया गांव के पास पुलिया से पहले बने ऊंचे सीमेंट ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्पीड ब्रेकर बना काल: भोपाल में बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, 6 दिन अस्पताल में जंग लड़ने के बाद मौत

फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. ब्रेकर बना हादसे की वजह
  2. छह दिन बाद महिला की मौत
  3. ब्रेकर की ऊंचाई मानकों की जांच शुरु

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में ब्रेकर पर उछलकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 जुलाई की रात हुआ था। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह दिन तक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीमेंट से बनाया गया है ब्रेकर

पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय पूजा बंजारा अपने पति हुकुमचंद बंजारा के साथ रसुलिया गांव स्थित घर से बाइक पर किराना सामान लेने निकली थीं। गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे पुलिया के पहले सड़क पर बने ऊंचे सीमेंट के ब्रेकर से बाइक अचानक उछल गई।

 

इससे पीछे बैठी पूजा असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर पानी जमा था।

6 दिन बाद हुई मौत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिया के पहले बने ब्रेकर और बारिश के कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पूजा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि ब्रेकर की ऊंचाई और संकेतक पर्याप्त थे या नहीं।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply